Share This Article

रायपुर 29 अगस्त 2025 / ETrendingIndia / 3115 posts for apprenticeship in railways, apply till 13 September / रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025 , रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, ईस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के 3115 पदों पर भर्ती निकाली है।

दसवीं और आईटीआई पास युवा 13 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन हेतु न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास और एनसीवीटी/एससीवीटी से संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार rrcer. org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।