Share This Article नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में जापान के 11 वर्षीय युकी कुरिहारा ने इतिहास रच दिया है। कुरिहारा ने Puyo Puyo Champions ई-स्पोर्ट्स इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वह एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बताए जा रहे हैं। कुरिहारा ने 26 सितंबर को खेले गए फाइनल में दक्षिण कोरिया के कांग डोंग-शिन को 10-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने थाईलैंड के तनारक वोंगकिटिकुन को 10-1 से मात दी थी। प्राथमिक स्कूल का छात्र बना एशियन गेम्स चैंपियन युकी कुरिहारा जापान के प्राथमिक स्कूल में पढ़ते हैं और इस एशियन गेम्स में जापान के सबसे कम उम्र के प्रतिनिधि भी हैं। जापान के आधिकारिक स्रोत के अनुसार, Puyo Puyo Champions को Aichi-Nagoya 2026 के आधिकारिक ई-स्पोर्ट्स खेलों में शामिल किया गया है। कुरिहारा की उम्र 11 साल है। इस लिहाज से वह भारत के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से करीब चार साल छोटे हैं। उनकी इस उपलब्धि ने एशियन गेम्स में कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड कुरिहारा की उम्र से ज्यादा उनकी उपलब्धि इसलिए चर्चा में है क्योंकि उन्होंने फाइनल में अपने से काफी अधिक उम्र के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। AP के अनुसार, उन्हें एशियन गेम्स के इतिहास का सबसे कम उम्र का गोल्ड मेडलिस्ट माना जा रहा है। Share This Article Post navigation Asian Games Gold जीतकर छत्तीसगढ़ लौटी खुशी, CM साय ने संजू देवी से फोन पर की बात