Motor and health insuranceMotor and health insurance
Share This Article

रायपुर / 26 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / मोटर और हेल्थ इंश्योरेंस लेने वाले ग्राहकों को आने वाले समय में राहत मिल सकती है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने बीमा कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर और एजेंट को मिलने वाले कमीशन में कटौती का प्रस्ताव रखा है।

नियामक ने मिस-सेलिंग पर भी सख्ती करते हुए लोन के साथ गैर-जरूरी इंश्योरेंस बेचने पर रोक लगाने का प्रस्ताव दिया है।

मोटर इंश्योरेंस में कमीशन 259% बढ़ा

IRDAI के अनुसार पिछले दो वर्षों में मोटर इंश्योरेंस के प्रीमियम में करीब 34% की वृद्धि हुई, जबकि कमीशन में 259% तक का इजाफा हुआ है।

वित्त वर्ष 2025 में मोटर इंश्योरेंस के प्रीमियम के रूप में करीब 29,000 करोड़ रुपये वसूले गए, जिसमें लगभग 7,050 करोड़ रुपये कमीशन के रूप में गए।

नियामक के मुताबिक कई मामलों में ग्राहकों से मोटर इंश्योरेंस के दौरान 50% तक कमीशन लिया जा रहा है, जबकि सामान्य दर करीब 24% है।

हेल्थ इंश्योरेंस में भी कमीशन घटाने का प्रस्ताव

हेल्थ इंश्योरेंस में पहले साल डिस्ट्रीब्यूटर को मिलने वाले 40% तक कमीशन को घटाकर 15% करने का प्रस्ताव है। एजेंट को पहले साल 20% कमीशन देने की बात कही गई है। रिन्युअल पर डिस्ट्रीब्यूटर को 5% और एजेंट को 10% कमीशन प्रस्तावित है।

25 अक्टूबर तक मांगी राय

IRDAI ने प्रस्ताव पर सभी संबंधित हितधारकों से 25 अक्टूबर 2026 तक सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं।

ग्राहक को मिलेगा लाभ

प्रस्ताव लागू होने के बाद कमीशन में कमी का लाभ प्रीमियम में ग्राहकों तक पहुंचाने की उम्मीद है। हालांकि, अंतिम नियम लागू होने से पहले प्रस्ताव में बदलाव संभव है।


Share This Article