Asian Games 2026Asian Games 2026
Share This Article

रायपुर / 27 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / एशियन गेम्स 2026 में भारतीय लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीत लिया। उन्होंने नागोया के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में 28 मिनट 29.38 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि के साथ गुलवीर पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में दो एशियन गेम्स मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

इससे पहले उन्होंने 2023 के हांग्जो एशियन गेम्स में इसी स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

सिर्फ 1.87 सेकंड से चूका गोल्ड
बहरीन के बिरहानु बालेव ने 28:27.51 के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता। गुलवीर उनसे सिर्फ 1.87 सेकंड पीछे रहे।

बहरीन के अल्बर्ट किप्टू ने 28:34.38 के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

रेस के अंतिम चरण में गुलवीर ने तेज रफ्तार पकड़ी और बहरीन के दोनों धावकों के बीच अपनी जगह बनाते हुए सिल्वर पर कब्जा किया।

लंबी दूरी की दौड़ में लगातार शानदार प्रदर्शन

गुलवीर भारतीय सेना में नायब सूबेदार हैं और देश के प्रमुख लॉन्ग-डिस्टेंस रनर्स में शामिल हैं।

2023 में उन्होंने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5,000 मीटर का ब्रॉन्ज जीता था। 2025 में उन्होंने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5,000 और 10,000 मीटर दोनों में गोल्ड जीतकर ‘गोल्डन डबल’ पूरा किया।

गुलवीर ने 10,000 मीटर में अपना सर्वश्रेष्ठ समय 27:00.22 मिनट दर्ज किया है। 2026 में वह 59:42 मिनट में हाफ मैराथन पूरी कर एक घंटे से कम समय में यह दूरी पूरी करने वाले पहले भारतीय बने थे।


Share This Article