Share This Article रायपुर, 29 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के बस्तर की पांच वर्षीय शतरंज प्रतिभा ईरा अर्नी ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ईरा मलेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ईरा का चयन भारतीय शतरंज टीम में हुआ है। वह अंडर-7 आयु वर्ग में प्रतियोगिता के क्लासिक, रैपिड और ब्लिट्ज, तीनों प्रारूपों में भारत की ओर से खेलेंगी। तीन साल की उम्र में शुरू किया शतरंज ईरा ने महज तीन वर्ष की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया था। वर्तमान में वह प्रशिक्षक सोमेश्वरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। कम उम्र में ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। ईरा के भाई वेद अर्क भी इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। भाई-बहन का एक साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। ईरा की इस उपलब्धि से बस्तर में शतरंज के प्रति रुचि रखने वाले बच्चों और युवा खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। Share This Article Post navigation Asian Games : भारत का जलवा… महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में जीता गोल्ड गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल : 30 सितम्बर को स्टेडियम में सुबह 7 से 11 बजे तक पंजीयन, 1अक्टूबर को खेल कौशल का परीक्षण…