Share This Article रायपुर / ETrendingIndia / पंजाब बाढ़ से नुकसान , पंजाब में बाढ़ से तबाही पंजाब बाढ़ से नुकसान , पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। अब तक राज्य के 1,900 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं 4 लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है। बाढ़ की वजह से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्र सरकार का आश्वासन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राज्य को इस आपदा से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेगी। राहत कोष के लिए पहले से ही फंड उपलब्ध है और केंद्रीय टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं। सांसदों और सेना की मदद आप सांसदों ने अपने MPLADS फंड को राहत कार्यों में लगाने का एलान किया है। वहीं सेना, बीएसएफ, एनडीआरएफ और राज्य पुलिस मिलकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। अब तक 21,000 से ज्यादा लोग सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किए जा चुके हैं। लोगों से अपील पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियन ने केंद्र से तुरंत राहत पैकेज की मांग की है। प्रभावित जिलों की प्रशासनिक इकाइयों ने निचले इलाकों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। Share This Article Post navigation पंजाब में दशकों की सबसे भीषण बाढ़, 1.75 लाख एकड़ खेत डूबे, 1650 गाँव प्रभावित भूटान के प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए