Project DadhichiProject Dadhichi
Share This Article

रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के तहत एक अनुकरणीय पहल सामने आई है। डंगनिया निवासी श्री सतीश गुप्ता एवं श्री रामस्वरूप गुप्ता ने अपने पिता स्वर्गीय श्री जलेश्वर प्रसाद गुप्ता का पार्थिव शरीर पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर को दान किया।

इस पुण्य एवं मानव सेवा के कार्य के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उनके दोनों पुत्रों श्री सतीश गुप्ता एवं श्री रामस्वरूप गुप्ता को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके इस निर्णय की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि प्रोजेक्ट दधीचि के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा देहदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान को बढ़ावा मिल सके।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, डीएफओ श्री पंकज राजपूत सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This Article