Share This Article रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांग बाल गृह एवं विशेष विद्यालय शिक्षा का मंदिर में पढ़ने वाले बच्चों के आवागमन की सुविधा हेतु ई रिक्शा प्रदान किया । ई रिक्शा की चाबी सौंपने के साथ ही श्री डेका ने हरी झंडी दिखाकर ई रिक्शा को लोकभवन से रवाना किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव श्री चंद्रेश शाह, उपाध्यक्ष डॉ. कमल वर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन, संयुक्त सचिव श्री प्रकाश अग्रवाल एवं श्री राजेंद्र कुमार निगम एवं श्री इन्द्रसेन वर्मा उपस्थित रहे। Share This Article Post navigation प्रोजेक्ट दधीचि : स्व. जलेश्वर प्रसाद गुप्ता का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को दान… कलेक्टर ने परिजनों का किया सम्मान सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए MoU… एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का निवेश…Valency International बनाएगी एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब