the Mahtari Vandan Yojanathe Mahtari Vandan Yojana
Share This Article

रायपुर, 7 अक्टूबर 2026।ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में किस्त की राशि जारी करेंगे। इस बार 67 लाख 38 हजार 217 पात्र हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल ₹632 करोड़ 40 लाख 4 हजार 250 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

हर महीने मिलती है ₹1,000 की सहायता

महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। राशि का उपयोग महिलाओं के आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण के साथ पोषण और एनीमिया से बचाव के लिए किया जा रहा है।

31 किस्तों में ₹20,075 करोड़ से अधिक का भुगतान

योजना शुरू होने से अब तक 31 किस्तों में हितग्राहियों को ₹20,075.71 करोड़ की सहायता राशि दी जा चुकी है। 32वीं किस्त के भुगतान के बाद यह राशि बढ़कर ₹20,708.11 करोड़ हो जाएगी।

ई-केवाईसी वाले हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

अक्टूबर की किस्त के लिए अद्यतन पात्र हितग्राहियों में से ई-केवाईसी पूरी कर चुके 67 लाख 38 हजार 217 महिलाओं को भुगतान के लिए अनुमोदित किया गया है। इसमें नियद नेल्लानार क्षेत्र के 6,903 हितग्राही भी शामिल हैं।


Share This Article