Share This Article रायपुर, 08 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर स्थित नेहरू आर्ट गैलरी में प्रकृति एवं वन्यजीवन पर आधारित “वन्य जीवन पर छायाचित्रों की समूह प्रदर्शनी” का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में ईश्वर कुमार पटेल, राहुल वेलायुधन पी.वी. एवं शरित शेखर बर्मन द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में कैमरे में कैद किए गए पक्षियों, वन्यजीवों एवं प्राकृतिक परिवेश के मनोहारी छायाचित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। तीनों फोटोग्राफरों की रुचि पक्षी एवं वन्यजीव फोटोग्राफी के साथ वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण, यात्रा और ट्रेकिंग में है। यह प्रदर्शनी 8 से 10 अक्टूबर तक आम दर्शकों के लिए प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से रात 8:30 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शकों को प्रकृति और वन्यजीवन की सुंदरता को कैमरे की दृष्टि से देखने तथा संरक्षण के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलेगा। Share This Article Post navigation एनआईटी रायपुर की बड़ी उपलब्धि : 20 वैज्ञानिक दुनिया के शीर्ष 2% शोधकर्ताओं में इतवारी–शालीमार– इतवारी के मध्य 03-03 फेरे चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन… रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ स्टेशनों से आने- जाने की सुविधा