The OneThe One
Share This Article

रायपुर, 09 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत फिल्म ‘द वनÓ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। सिद्धार्थ और तमन्ना की जोड़ी और उनकी अभिनय केमिस्ट्री को दर्शकों की ओर से पसंद किया जा रहा है। फिल्म अब तमन्ना भाटिया के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।


बॉक्स ऑफिस से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे मंगलवार को करीब 1.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सोमवार की 95 लाख रुपये की कमाई की तुलना में मंगलवार को फिल्म के कारोबार में करीब 26.32 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।


‘द वनÓ ने पहले सप्ताह में 54.86 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद आठवें दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये, नौवें दिन 2 करोड़ रुपये और दसवें दिन 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 11वें दिन फिल्म की कमाई 95 लाख रुपये रही, जबकि 12वें दिन इसने 1.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया।


इस तरह फिल्म का भारत में कुल शुद्ध कारोबार 65.51 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने घरेलू बाजार में करीब 77.32 करोड़ रुपये का सकल कारोबार किया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कुल कमाई 84.52 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।


‘द वनÓ ने तमन्ना भाटिया के करियर में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह उनकी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। तमन्ना की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में ‘एंटरटेनमेंटÓ पहले स्थान पर है, जिसने 72.02 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।


‘द वनÓ 65.51 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इसके बाद ‘हमशक्ल्सÓ 63.72 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं ‘हिम्मतवालाÓ 47.45 करोड़ रुपये की कमाई के साथ चौथे स्थान पर है।


‘द वनÓ का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है। करीब 2 घंटे 45 मिनट लंबी इस फिल्म को रोमांच और काल्पनिक कथानक की श्रेणी में रखा गया है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर और अरुणाभ कुमार ने किया है।


फिल्म की कहानी में बिहार के प्रमुख लोकपर्व छठ की भी झलक देखने को मिलती है। फिल्म के गीतों को भी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।


फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दूसरे सप्ताह में भी फिल्म के कारोबार में बनी मजबूती को देखते हुए इसके आगे भी अच्छा प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद की जा रही है।


Share This Article