Share This Article रायपुर, 09 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2 ने प्रदर्शन से पहले सेंसर बोर्ड से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म दशहरा के विशेष अवसर पर 15 अक्टूबर 2026 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ताजा जानकारी के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यू/ए प्रमाणपत्र दिया है। फिल्म को लेकर इससे पहले ऐसी खबरें और अटकलें सामने आई थीं कि कुछ दृश्यों तथा अत्यधिक हिंसा के कारण सेंसर बोर्ड फिल्म को ‘एÓ प्रमाणपत्र दे सकता है। हालांकि, अब फिल्म को यू/ए प्रमाणपत्र मिल गया है, जिससे सभी आयु वर्ग के दर्शकों के बीच इसकी पहुंच बढऩे की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार फिल्म के कुछ दृश्यों को कहानी और प्रस्तुति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना था। वहीं, रजनीकांत चाहते थे कि फिल्म को यू/ए प्रमाणपत्र मिले, क्योंकि उनकी लोकप्रियता हर आयु वर्ग के दर्शकों के बीच है। सेंसर बोर्ड के सुझावों और रजनीकांत की इच्छा को ध्यान में रखते हुए निर्देशक ने आवश्यक बदलाव किए। इसके बाद फिल्म ने सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया पूरी की और उसे यू/ए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। हालांकि, फिल्म में किए गए बदलावों का विस्तृत ब्योरा सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है। ‘जेलर 2Ó में रजनीकांत के साथ दक्षिण भारतीय और हिंदी सिनेमा के कई चर्चित कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में मोहनलाल, शिवा राजकुमार, विजय सेतुपति, एस.जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, योगी बाबू, राम्या कृष्णन और विद्या बालन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अभिनेत्री नोरा फतेही विशेष गीत में नजर आएंगी, जबकि अभिनेता ऋतिक रोशन भी एक अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। कलाकारों की लंबी सूची के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। इसके गीत और पृष्ठभूमि संगीत को फिल्म की प्रमुख खासियतों में शामिल माना जा रहा है। फिल्म का संपादन निर्मल ने किया है, जबकि छायांकन की जिम्मेदारी विजय कार्तिक कन्नन ने संभाली है। ‘जेलर 2Ó का निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार और रजनीकांत की जोड़ी की पिछली फिल्म ‘जेलरÓ को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। ऐसे में अब इसके दूसरे भाग को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को दशहरा के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। Share This Article Post navigation द वन का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, बनी तमन्ना भाटिया के करियर की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के पार हुई दृश्यम 3, 5वें दिन किया बंपर कारोबार