Share This Article रायपुर, 12 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने मेधावी खिलाड़ियों के लिए खेल कोटे के तहत कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, फुटबॉल, जूडो, जलीय खेल, तीरंदाजी, कुश्ती समेत विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। इच्छुक और पात्र पुरुष एवं महिला( नेपाल एवं भूटान के विषयों सहित) निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन शुरू: 3 अक्टूबर 2026आवेदन की अंतिम तिथि: 1 नवंबर 2026 इन खेलों के खिलाड़ियों को मौका विज्ञापन में एथलेटिक्स, जलीय खेल, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, घुड़सवारी, फुटबॉल, जिम्नास्टिक्स, हैंडबॉल, आइस हॉकी, हॉकी, जूडो, खो-खो, पेनकेक सिलाट, पावरलिफ्टिंग, शूटिंग, सेंट्रल स्की,खेल निशानेबाजी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, कुश्ती, कैनोइंग, कयाकिंग और रोइंग , माउंटेन बाइक साइकिलिंग, कराटे,सहित विभिन्न खेल विधाएं शामिल हैं। कुल पदों की संख्या 126 है. महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए अवसर विज्ञापन में अलग-अलग खेलों और भार वर्गों के अनुसार पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के पद निर्धारित किए गए हैं। कुछ खेलों में दोनों वर्गों के लिए अवसर हैं, जबकि कुछ में केवल पुरुष या महिला खिलाड़ियों के पद दर्शाए गए हैं। ऐसे करें आवेदन इच्छुक अभ्यर्थी ITBP की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले खेल विधा, निर्धारित स्पर्धा, पात्रता और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन से अवश्य जांच लें। आधिकारिक वेबसाइट: ITBP भर्ती पोर्टल https://recruitment.itbppolice.nic.in Share This Article Post navigation Railway NTPC Recruitment 2026 : रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, मालगाड़ी प्रबंधक के 2,750 पद, 6 नवंबर तक आवेदन AIIMS में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का मौका… ऑनलाइन पंजीयन 13 अक्टूबर तक