L. MuruganL. Murugan
Share This Article

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026/ ETrendingIndia / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत यह निर्णय लिया गया।

मुरुगन ने तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मजबूत करने के लिए मंत्री पद छोड़ने का अनुरोध किया था।

प्रधानमंत्री को लिखा था पत्र

डॉ. मुरुगन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मंत्री पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया था। उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की इच्छा भी जताई थी, ताकि तमिलनाडु में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरा समय दे सकें।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में थे राज्य मंत्री

डॉ. एल. मुरुगन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। वह तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और अप्रैल 2024 में दोबारा राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने के लिए डॉ. मुरुगन की क्या भूमिका होगी।


Share This Article