Diwali Vacation 2026Diwali Vacation 2026
Share This Article

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026। Diwali Vacation 2026 : छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों को दीपावली के मौके पर एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी। राज्य सरकार ने लगातार मिल रही मांग को ध्यान में रखते हुए दीपावली अवकाश बढ़ाने का फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि अब प्रदेश के स्कूल 11 नवंबर 2026 तक बंद रहेंगे। इससे पहले छुट्टियां 10 नवंबर तक निर्धारित थीं।

मांग के बाद सरकार ने लिया फैसला

स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले दीपावली के लिए 6 नवंबर से 10 नवंबर तक पांच दिन का अवकाश घोषित किया था। विद्यार्थियों और अभिभावकों की ओर से छुट्टी बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इसके बाद सरकार ने अवकाश में एक दिन की बढ़ोतरी की घोषणा की। अब दीपावली की छुट्टियां छह दिन की होंगी।

त्योहारों के लिए घोषित छुट्टियों में हुआ बदलाव

शैक्षणिक सत्र के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश निर्धारित किए गए थे। पहले इन तीनों अवसरों पर कुल 15 दिन की छुट्टियां थीं। दीपावली अवकाश बढ़ने के बाद यह अवधि बढ़कर 16 दिन हो जाएगी।

स्कूलों की छुट्टियों की तारीखें नोट कर लें

  • दशहरा: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026
  • दीपावली: 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026
  • शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026

Share This Article