Ukraine-Russia WarUkraine-Russia War
Share This Article

मॉस्को, 17 अक्टूबर 2026। Ukraine-Russia War : रूस की राजधानी मॉस्को में यूक्रेनी ड्रोन हमलों के खतरे के कारण चार प्रमुख हवाई अड्डों को रातभर बंद करना पड़ा। इससे हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और 160 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने राजधानी की ओर बढ़ रहे 94 ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। सेंट पीटर्सबर्ग के पुलकोवो एयरपोर्ट पर भी उड़ान संचालन दो बार रोकना पड़ा।

सात घंटे तक बंद रहे मॉस्को के एयरपोर्ट

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन के अनुसार, सुरक्षा कारणों से व्नुकोवो, डोमोडेडोवो, जुकोव्स्की और शेरेमेत्येवो हवाई अड्डों पर सात घंटे तक उड़ानों का संचालन बंद रहा। कई उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा।

सेंट पीटर्सबर्ग में भी उड़ानें प्रभावित

सेंट पीटर्सबर्ग के पुलकोवो एयरपोर्ट को भी रात के दौरान दो बार बंद करना पड़ा। लेनिनग्राद क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर द्रोज्देंको ने क्षेत्र में चार ड्रोन नष्ट किए जाने की जानकारी दी।

अक्टूबर में बढ़े हवाई प्रतिबंध

रिपोर्टों के अनुसार, अक्टूबर के शुरुआती 14 दिनों में मॉस्को के चारों हवाई अड्डे कुल 101 घंटे बंद रहे, जबकि पूरे सितंबर में यह अवधि 46 घंटे थी। लगातार बढ़ते ड्रोन हमलों से रूस में नागरिक हवाई यातायात की सुरक्षा और संचालन पर दबाव बढ़ रहा है।


Share This Article