Share This Article रायपुर, 18 अक्टूबर 2026। Bird Walk : प्रोजेक्ट चहचहाट के अंतर्गत जनपद पंचायत धरसीवां की ग्राम पंचायत मांडर स्थित अडबंधा तालाब में बर्ड वॉक का आयोजन किया गया। इसमें गांव की महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों और पक्षी मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बर्ड वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने तालाब क्षेत्र में पक्षियों के प्राकृतिक आवास और उनकी विविधता के बारे में जाना। उन्हें पक्षियों तथा जैव विविधता के संरक्षण का महत्व भी बताया गया। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्रकृति से उनका जुड़ाव बढ़ाना है। प्रोजेक्ट चहचहाट के माध्यम से पक्षी संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और स्थानीय समुदाय की भागीदारी को जोड़कर प्रकृति संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं। Share This Article Post navigation Janjatiya Gaurav Diwas 2026 : राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता…ST वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा, पंजीयन जारी… Tadoki Rowghat Railway Line : छत्तीसगढ़ को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात…20 अक्टूबर को तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ