Mahadev Ghat Mahadev Ghat
Share This Article

रायपुर, 18 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / दुर्गा माता की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर रायपुर नगर निगम ने महादेवघाट स्थित खारून नदी के पास पाटन पुलिया के समीप विसर्जन कुंड स्थल पर तैयारियां तेज कर दी हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए निगम अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

सफाई से लेकर रोशनी तक की व्यवस्था

नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेश पर जोन-8 की जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने विसर्जन कुंड स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुंड की सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, क्रेन और टेंट सहित अन्य जरूरी इंतजामों का जायजा लिया।

अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता से और शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए, ताकि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिल सकें और व्यवस्था सुचारु बनी रहे।


Share This Article