Share This Article रायपुर, 20 अक्टूबर 2026। Mahadevghat Visarjan Kund : राजधानी रायपुर में महादेवघाट के पास पाटन पुलिया स्थित नगर निगम के विसर्जन कुंड में दुर्गा माता की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धापूर्वक जारी है। मंगलवार दोपहर 2 बजे तक यहां दुर्गा माता की 100 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका था। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार पहुंच रही है। नगर निगम प्रशासन की ओर से व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। दोपहर 2 बजे तक 100 प्रतिमाओं का विसर्जन नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार, महादेवघाट के समीप बने विसर्जन कुंड में भक्तजन विधि-विधान के साथ दुर्गा माता की प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं। दोपहर 2 बजे तक 100 प्रतिमाओं का विसर्जन पूरा हो चुका था। विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। अपर आयुक्त ने किया व्यवस्था का निरीक्षण नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय ने जोन-8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और अन्य अधिकारियों के साथ विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जोन-8 के अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान जोन-8 के सहायक अभियंता शत्रुहन देशलहरे, उप अभियंता लोचन प्रसाद चौहान, भूपेन्द्र दिल्ली सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नगर निगम की टीम विसर्जन स्थल पर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है, ताकि श्रद्धालुओं को प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। Share This Article Post navigation Swamitva Yojana : ग्रामीणों को मिल रहा अपनी जमीन का मालिकाना अधिकार…वर्षों पुरानी व्यवस्था में आया ऐतिहासिक बदलाव…मिल रही संपत्ति की कानूनी पहचान