Motilal Oswal Mutual FundMotilal Oswal Mutual Fund
Share This Article

रायपुर, 21 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने नया मल्टी एसेट ओमनी फंड ऑफ फंड्स लॉन्च किया है। इसका न्यू फंड ऑफर (NFO) 21 अक्टूबर को खुल गया है, जिसमें 4 नवंबर 2026 तक निवेश किया जा सकता है।

इस फंड में न्यूनतम ₹500 से निवेश शुरू करने की सुविधा है। इसका उद्देश्य अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश के जरिए पोर्टफोलियो में विविधता लाना है।

एक फंड से कई विकल्पों में निवेश

इस स्कीम के जरिए इक्विटी, डेट, गोल्ड और सिल्वर से जुड़े निवेश विकल्पों में पैसा लगाने का अवसर मिलेगा। यह फंड संबंधित म्यूचुअल फंड स्कीमों और गोल्ड-सिल्वर ETF में निवेश करेगा।

₹500 से SIP की सुविधा

निवेशक एकमुश्त निवेश के साथ SIP का विकल्प भी चुन सकते हैं। इसमें मासिक और साप्ताहिक सहित अलग-अलग अवधि की SIP उपलब्ध हैं। निवेशकों के लिए डायरेक्ट और रेगुलर प्लान के साथ ग्रोथ एवं IDCW विकल्प भी दिए गए हैं।

फंड मैनेजर और एग्जिट लोड

इस फंड के इक्विटी हिस्से को भालचंद्र शिंदे और अजय खंडेलवाल, डेट हिस्से को राकेश शेट्टी तथा कमोडिटी हिस्से को स्वप्निल मायेकर संभालेंगे। इसमें कोई लॉक-इन अवधि नहीं है, लेकिन यूनिट आवंटन के 90 दिनों के भीतर पैसा निकालने पर 1% एग्जिट लोड लगेगा।

निवेश से पहले इन बातों पर दें ध्यान

अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश करने से जोखिम का बंटवारा करने में मदद मिल सकती है, लेकिन इससे नुकसान की संभावना खत्म नहीं होती। इक्विटी, सोना, चांदी और डेट का प्रदर्शन बाजार की परिस्थितियों के अनुसार बदलता रहता है। इसलिए निवेश करने से पहले फंड की निवेश रणनीति, खर्च और जोखिम स्तर को समझना जरूरी है।


Share This Article