Share This Article नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2026। Indian Para Athletes : एशियाई पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने नया इतिहास रचते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारत ने 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। खास बात यह है कि पिछले संस्करण के मुकाबले इस बार भारतीय दल का आकार लगभग आधा था, फिर भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। पिछले रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे भारत ने पिछले संस्करण के 108 पदकों के आधिकारिक आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। इस बार 168 भारतीय पैरा एथलीटों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जबकि पिछली बार 309 खिलाड़ी शामिल हुए थे। पैरा एथलेटिक्स का सबसे बड़ा योगदान भारतीय पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने 22 स्वर्ण, 19 रजत और 24 कांस्य सहित कुल 65 पदक जीते। यह पिछले संस्करण के मुकाबले 12 पदक अधिक हैं। बैडमिंटन में 16 पदक पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, पांच रजत और आठ कांस्य पदक हासिल किए। तैराकी और टेबल टेनिस में सुधार पैरा तैराकी में भारत ने 11 पदक जीते, जबकि पैरा टेबल टेनिस में सात कांस्य पदक हासिल किए। इन खेलों में प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। भारतीय खिलाड़ियों की यह उपलब्धि देश में पैरा खेलों की बढ़ती क्षमता और खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। Share This Article Post navigation एशियन पैरा गेम्स: मोना अग्रवाल ने दूसरा गोल्ड जीता, 50 मीटर राइफल 3पी एसएच1 में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा