Share This Article कोरबा, 24 अक्टूबर 2026। Bharat Gaurav Tourist Train : छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के करीब 850 श्रद्धालु ओडिशा के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा पर रवाना हुए। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं। तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों के होंगे दर्शन इस तीर्थयात्रा में श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर और कोणार्क मंदिर के दर्शन करेंगे। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है। बुजुर्गों की आस्था और सम्मान पर जोर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को फिर से शुरू किया है। इसके माध्यम से बुजुर्गों को तीर्थयात्रा का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना बुजुर्गों की आस्था, सम्मान और सेवा भाव से जुड़ी है। राज्य सरकार का प्रयास है कि वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर मिले और उनकी धार्मिक आकांक्षाएं पूरी हो सकें। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भी उत्साह के साथ अपनी यात्रा शुरू की। Share This Article Post navigation Eye Donation Awareness : 23 वर्षीय यश गुप्ता का नेत्रदान बना मिसाल…मृत्यु के बाद भी दूसरों को मिलेगी नई रोशनी