Share This Article रायपुर, 24 अक्टूबर। Mulberry Cocoon Production : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की 12 ग्रामीण महिलाओं ने मल्बरी (शहतूत) रेशम कीट पालन से आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। शासकीय रेशम केंद्र में महिलाओं ने 733 किलो से अधिक ककून का उत्पादन कर 2.12 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई की है। जिला प्रशासन और रेशम विभाग के सहयोग से यह पहल ग्रामीण महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बन रही है। 1,775 बैच से 733 किलो ककून का उत्पादन वित्तीय वर्ष 2026-27 में महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने 1,775 कृमि अंडों के बैच का पालन किया। इससे कुल 733.495 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाले मल्बरी ककून का उत्पादन हुआ। इसके विक्रय से समूह को 2,12,713 रुपये की आय प्राप्त हुई। वर्षभर रोजगार के अवसर महिलाओं को ककून उत्पादन के साथ रेशम केंद्र के रखरखाव, निंदाई-गुड़ाई और अन्य कृषि कार्यों से भी जोड़ा गया है। इससे उन्हें नियमित रोजगार मिल रहा है। आगे भी बढ़ेगी आमदनी रेशम विभाग ने जनवरी-फरवरी 2027 में उत्पादन का अगला चरण प्रस्तावित किया है। इससे महिलाओं को आगे भी कमाई के अवसर मिलेंगे। Share This Article Post navigation Bharat Gaurav Tourist Train : 850 श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन… पुरी-जगन्नाथ के करेंगे दर्शन