Share This Article रायपुर, 26 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) शिलांग ने विभिन्न संकाय (Faculty) पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पदों को भरा जाना है। संस्थान ने देश के योग्य और अनुभवी शिक्षाविदों से आवेदन आमंत्रित प्रमुख पद और वेतनमान: प्रोफेसर (स्तर-14A): वेतन ₹1,59,100 – ₹2,20,200 एसोसिएट प्रोफेसर (स्तर-13A2): वेतन ₹1,39,600 – ₹2,11,300 सहायक प्रोफेसर ग्रेड-I (स्तर-12): वेतन ₹1,01,500 – ₹1,67,400 सहायक प्रोफेसर ग्रेड-II (स्तर-11 एवं 10): वेतन ₹57,700 से ₹1,17,200 तक (प्रारंभिक मूल वेतन निर्धारित) शैक्षणिक क्षेत्र (विशेषज्ञता): अर्थशास्त्र एवं सार्वजनिक नीति, वित्त एवं नियंत्रण, सूचना प्रणाली एवं विश्लेषिकी, विपणन, परिचालन एवं मात्रात्मक तकनीक, संगठनात्मक व्यवहार एवं मानव संसाधन, तथा कार्यनीति एवं उदार अध्ययन (संधारणशीलता, व्यावसायिक संचार एवं उद्यमिता सहित)। आवेदन प्रक्रिया एवं अंतिम तिथि: इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.iimshillong.ac.in/careers पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2026 है। Share This Article Post navigation CSJMU Recruitment 2026: कानपुर विश्वविद्यालय में फैकल्टी के पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन आयकर विभाग में खिलाड़ियों के लिए 119 पदों पर भर्ती