Share This Article रायपुर, 27 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / शिल्प समागम मेला 2026, अगले महीने 1 से 15 नवंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में आईएनए के दिल्ली हाट में आयोजित होगा। प्रकाश और परंपरा – ज्योति से ज्योति जलाएं विषयवस्तु पर आधारित यह आयोजन शिल्पकारों के उत्पादों, शिल्पकला के सजीव प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा भारत के पारंपरिक हस्तशिल्प, उत्सवी प्रकाश और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाएगा। यह मेला आकांक्षी समूहों और समुदायों को उनकी रचनात्मकता, प्रतिभा तथा पारंपरिक शिल्पकौशल प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास है। साथ ही, यह शिल्पकारों को अपने उत्पादों के विपणन और व्यापक उपभोक्ता वर्ग तक पहुंच बनाने के अवसर भी प्रदान करता है। वर्ष 2022 से अब तक शिल्प समागम मेलों से एक हजार से अधिक शिल्पकार लाभान्वित हुए हैं। इस वर्ष भारत ट्यूलिप और पर्पल फेस्ट के तहत लगभग 150 स्टॉल लगाए जाएंगे। इस सहयोग द्वारा पारंपरिक शिल्पकारों, रचनात्मक प्रतिभाओं और समावेशी सहभागिता को साझा मंच मिलेगा। मेले को सात विषयगत क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जिनमें भारत की शिल्पकला, परंपरा, खान-पान और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां प्रदर्शित की जाएंगी। पारंपरिक शिल्पकार आजीविका संवर्धन कार्यक्रम -भारत ट्यूलिप पहल का उद्देश्य ई-कॉमर्स मंचों द्वारा आकांक्षी समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को भारत और विदेशी उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है। Share This Article Post navigation छोटे ठेले से आत्मनिर्भरता की ओर : पीएम स्वनिधि ने बढ़ाया जयप्रकाश का आत्मविश्वास… भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन श्रीलंका के कोलंबो पहुँचा