Institutes for Persons with DisabilitiesInstitutes for Persons with Disabilities
Share This Article

रायपुर, 28 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / मुंबई स्थित अली यावर जंग राष्ट्रीय वाक् एवं श्रवण दिव्यांगजन संस्थान ने वर्ष 2026-27 के लिए अनुबंध आधारित भर्ती निकाली है।

इस भर्ती के तहत सहायक प्रोफेसर, व्याख्याता, क्लिनिकल असिस्टेंट, शिक्षक, सांकेतिक भाषा दुभाषिया, प्लम्बर सह पंप ऑपरेटर, प्रशासनिक एवं लेखाधिकारी, तकनीशियन, वरिष्ठ सलाहकार ,जूनियर कंसल्टेंट, एम टी एस , अर्ली इंटरवेशनिस्ट, विशेष शिक्षक फिजियोथेरेपी,, नर्स, प्रशिक्षित केयर गिवर सहित विभिन्न 33 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

योग्य उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹30,000 से ₹75,000 तक मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा।

अलग-अलग शहरों में नियुक्ति

भर्ती विज्ञापन में मुंबई सहित देश के विभिन्न केंद्रों अहमदाबाद, नागपुर, छतरपुर और गोवा सहित कोलकाता, सिकंदराबाद, नोएडा और जनला पर पदों का उल्लेख है। शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित हैं।

आवेदन से पहले पढ़ें अधिसूचना

भर्ती का संदर्भ क्रमांक Estt/RECRUIT-CONTRACT/2026/3045 है। आवेदन की अंतिम तिथि और आवेदन प्रक्रिया की पुष्टि के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइटhttps:// ayjnishd.nic.in पर विस्तृत अधिसूचना देखें।


Share This Article