DGQADGQA
Share This Article

रायपुर, 28 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / DGQA Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (DGQA) ने टेक्नीशियन के 32 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें टेक्नीशियन (स्किल्ड) के 11 और टेक्नीशियन (सेमी स्किल्ड) के 21 पद शामिल हैं।

योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

स्किल्ड पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र और एक वर्ष का अनुभव जरूरी है। सेमी स्किल्ड पदों के लिए संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र अथवा विज्ञापन में निर्धारित समकक्ष योग्यता आवश्यक है।

कितना मिलेगा वेतन?

  • स्किल्ड टेक्नीशियन: ₹19,900 से ₹63,200 प्रतिमाह (वेतन मैट्रिक्स लेवल-2)।
  • सेमी स्किल्ड टेक्नीशियन: ₹18,000 से ₹56,900 प्रतिमाह (वेतन मैट्रिक्स लेवल-1)।

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

सामान्यतः न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

कहां और कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर डाक या स्पीड पोस्ट से नियंत्रक, गुणवत्ता आश्वासन नियंत्रक कार्यालय (सामान्य भंडार), DGQA स्टोर्स कॉम्प्लेक्स, अशोक पथ, मीरपुर कैंट, कानपुर-208004, उत्तर प्रदेश के पते पर भेज सकते हैं।

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि एम्प्लॉयमेंट न्यूज़ में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिन है, जबकि कुछ स्थानों के लिए यह 28 दिन रहेगी। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 18-23 अक्टूबर 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है.

महत्वपूर्ण: आवेदन की अंतिम तिथि, ट्रेडवार योग्यता और अन्य शर्तों की पुष्टि आधिकारिक विज्ञापन से अवश्य करें।


Share This Article