Share This Article नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। DA Arrears 2026 :केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से देय होंगी इस फैसले से करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी। 60% से बढ़कर 63% हुआ महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मूल वेतन के 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा। वहीं, पेंशनभोगियों की महंगाई राहत में भी 3 प्रतिशत की वृद्धि होगी। अक्टूबर की सैलरी में मिलेगा एरियर बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होने के कारण कर्मचारियों को जुलाई से सितंबर तक के बकाया महंगाई भत्ते का एरियर भी मिलेगा। अक्टूबर के वेतन में बढ़ी हुई दर का लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार पर 10,016 करोड़ रुपये का भार इस फैसले से केंद्र सरकार पर सालाना लगभग 10,016 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी दी। 1.16 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा महंगाई भत्ते में वृद्धि से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक राहत मिलेगी। इससे त्योहार के दौरान उनके खर्चों को संभालने में भी मदद मिल सकती है। Share This Article Post navigation चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर : आंध्र प्रदेश में भारी बारिश, 50 ट्रेनें रद्द, 89 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे…