Share This Article रायपुर, 30 अक्टूबर 2026/ ETrendingIndia / कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दुष्कर्म की कथित पीड़िता युवती ने अपने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसके एक साथी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को सुरक्षित छुड़ा लिया है। मामले में युवती समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 28 अक्टूबर को दिया वारदात को अंजाम पुलिस के मुताबिक, घटना 28 अक्टूबर को बेंगलुरु के मराठाहल्ली इलाके में हुई। 21 वर्षीय युवती ने अपने दोस्तों की मदद से कथित दुष्कर्म के आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसके साथी को अगवा कर लिया था। अपहरण और बंधक बनाने का मामला दर्ज सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों युवकों को सुरक्षित बरामद किया। इसके बाद अपहरण और बंधक बनाने के आरोप में युवती सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। Share This Article Post navigation ग्रामीण पत्रकारिता को मिलेगी नई पहचान…छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के दो विश्वविद्यालयों के बीच हुआ MoU पीएम-किसान की 24वीं किस्त आज जारी करेंगे पीएम मोदी, 9.34 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,690 करोड़ रुपए