Share This Article

 रायपुर, 30 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म ‘सूर्या का दमदार टीजर जारी कर दिया गया है। एम. पद्मकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन और रोमांच से भरपूर है। टीजर में सनी देओल अपने चिर-परिचित गुस्सैल और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो न्याय की लड़ाई में चिकित्सा व्यवस्था की खामियों को चुनौती देता है। इस संघर्ष के दौरान उसका सामना अपने अतीत, निजी परेशानियों और सच्चाई की तलाश से होता है।


टीजर की शुरुआत सनी देओल के एक प्रभावशाली संवाद से होती है, जिसमें वह कहते हैं, एक इंसान डॉक्टर को भगवान मानता है, उसके हाथों में अपनी जिंदगी सौंप देता है। और अगर वो डॉक्टर विश्वासघात करेगा तो बेचारा क्या करेगा?


यह संवाद फिल्म की कहानी के मूल विषय को सामने लाता है। कहानी ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चिकित्सा व्यवस्था में मौजूद खामियों और विश्वासघात के खिलाफ आवाज उठाता है। हालांकि, उसकी यह लड़ाई केवल व्यवस्था से टकराव तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसमें व्यक्तिगत संघर्ष, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और सच्चाई को सामने लाने की जद्दोजहद भी शामिल है।


फिल्म के टीजर में सनी देओल का आक्रामक अंदाज और अन्याय के खिलाफ लडऩे का जज्बा प्रमुखता से दिखाई देता है। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के किरदार में वह एक ऐसी व्यवस्था को चुनौती देते नजर आएंगे, जिस पर आम लोग अपनी जिंदगी और भरोसा दोनों सौंपते हैं। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ भावनात्मक पहलुओं को भी महत्व दिया गया है।


‘सूर्याÓ का निर्माण दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट ने किया है। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रज्ञा जायसवाल, रवि किशन और टीनू आनंद भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।


एक्शन और रोमांच से भरपूर यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। टीजर जारी होने के बाद दर्शकों की नजर अब फिल्म के अगले प्रचार अभियान और इसके प्रदर्शन पर टिकी है। सनी देओल की दमदार संवाद अदायगी और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी फिल्म के प्रमुख आकर्षण माने जा रहे हैं।


Share This Article