US-Iran TalksUS-Iran Talks
Share This Article

दोहा, 31 अक्टूबर 2026। US-Iran Talks : अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ गई है। कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत में सकारात्मक प्रगति की खबर है।

इसके बाद अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के कतर की राजधानी दोहा पहुंचकर ईरानी अधिकारियों के साथ सीधी बातचीत करने की संभावना जताई जा रही है।

परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज पर सहमति की कोशिश

कतर के समाचार पत्र ‘अल-अरबी अल-जदीद’ के अनुसार, दोनों पक्ष ईरान के परमाणु कार्यक्रम, रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य से अंतरराष्ट्रीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही और ईरान को आर्थिक राहत देने जैसे मुद्दों पर प्रारंभिक सहमति के करीब पहुंचे हैं।

चीन और रूस की भी हो सकती है भूमिका

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, किसी संभावित समझौते को लागू कराने में चीन और रूस गारंटर की भूमिका निभा सकते हैं। शुक्रवार को कतर के मध्यस्थों ने तेहरान में ईरानी अधिकारियों के साथ 12 घंटे से अधिक चर्चा की। इसके बाद ईरानी प्रतिनिधिमंडल भी दोहा पहुंचा है।

बातचीत के सामने अब भी चुनौतियां

अमेरिका चाहता है कि ईरान पहले अपने परमाणु कार्यक्रम पर रियायत दे, जबकि तेहरान ने अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने और आर्थिक प्रतिबंधों में राहत की मांग की है। ऐसे में सीधी बातचीत की पहल पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है।


Share This Article