Share This Article 1 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में गरीब बेटियों की शादी के नाम पर 30.18 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का मामला सामने आया है। विदिशा जिले में 5,923 संदिग्ध विवाह प्रकरणों के जरिए सरकारी सहायता राशि बांटने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने सिरोंज जनपद पंचायत के तत्कालीन जनपद पंचायत CEO शोभित त्रिपाठी और उनके सहयोगी हेमंत साहू की 5.37 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। 2019 से 2021 के बीच हुआ फर्जीवाड़ा ED के अनुसार, सिरोंज जनपद पंचायत में CEO रहते हुए शोभित त्रिपाठी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर 5,923 संदिग्ध विवाह सहायता प्रकरणों में 30.18 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए। फर्जी दस्तावेजों से निकाली रकम जांच में आरोप है कि अपात्र लोगों के नाम पर फर्जी आवेदन और दस्तावेज तैयार किए गए। इनके आधार पर बैंक खाते खुलवाकर सरकारी सहायता राशि जमा कराई गई और बाद में नकदी निकाल ली गई। पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी त्रिपाठी को 2 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया था। वह न्यायिक हिरासत में हैं। मामले में ED की जांच जारी है। Share This Article Post navigation Epstein Case : हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर जीतू पटवारी के सवाल, एप्स्टीन प्रकरण पर जवाब मांगने की चुनौती