Share This Article रायपुर / 2 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / सर्दियों में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। शीतकालीन प्रदूषण नियंत्रण योजना के पहले ही दिन करीब 15 हजार वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर 68.4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि प्रदूषण फैलाने वाले 1,539 वाहनों को दिल्ली की सीमाओं से वापस लौटा दिया गया। 15 हजार वाहनों की जांच, 566 के चालान प्रशासन की विशेष टीमों ने दिल्ली के प्रवेश मार्गों और सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की जांच की। इस दौरान वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) नहीं होने या नियमों का उल्लंघन करने पर 566 वाहनों के चालान काटे गए। जुर्माने में पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क भी शामिल है। BS-VI से कम मानक वाले वाहनों पर रोक नई व्यवस्था के तहत दिल्ली के बाहर पंजीकृत BS-VI से कम उत्सर्जन मानक वाले पेट्रोल-डीजल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। हालांकि, इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को छूट दी गई है। फरवरी तक लागू रहेंगे प्रतिबंध दिल्ली की शीतकालीन कार्ययोजना 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगी। इसके तहत वाहनों के अलावा निर्माण गतिविधियों, सड़क की धूल और अन्य प्रदूषण स्रोतों पर भी नियंत्रण किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य सर्दियों में प्रदूषण के स्तर को कम करना और लोगों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराना है। Share This Article Post navigation Leader of the Opposition : वोट चोरी के लिए मोदी-शाह जिम्मेदार, ज्ञानेश कुमार को हटाया जाएगा : राहुल गांधी