Share This Article रायपुर, 02 नवंबर 2026/ ETrendingIndia / राज्योत्सव 2026 में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का विभागीय स्टॉल नागरिकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव के पहले दिन मंडल के स्टॉल पर बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंचे और विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं, उपलब्ध मकानों तथा आवासीय परियोजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मंडल का विभागीय स्टॉल डोम H1 के स्टॉल क्रमांक 11 पर स्थापित किया गया है। स्टॉल पर पहुंचने वाले नागरिक अपनी आवश्यकता, बजट एवं पसंद के अनुरूप उपलब्ध आवासीय विकल्पों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। आवासीय योजनाओं के प्रति उत्साह मंडल द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से नागरिकों को विभिन्न आवासीय विकल्पों के बारे में समझने और अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप निर्णय लेने में सुविधा मिल रही है। आवासीय सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास से परिचित हो रहे नागरिक मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल प्रदेश में आवासीय सुविधाओं के विस्तार के साथ अधोसंरचना विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। मंडल द्वारा आवासीय योजनाओं को नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने, उपलब्ध संपत्तियों के बेहतर उपयोग तथा आवास संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंडल अब आवास निर्माण के साथ-साथ अधोसंरचना विकास के विभिन्न क्षेत्रों में भी किया जा रहा है। मंडल के अधिकारियों द्वारा आगंतुकों को उनकी शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है। Share This Article Post navigation राज्योत्सव : PHE की पहल… निजी बोरवेल और कुओं के पानी की जांच का निःशुल्क अवसर राज्योत्सव पर सेंध लेक में भव्य एयर-शो…वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल का प्रदर्शन… अपार नागरिकों के साथ राज्यपाल ने भी सारंग के पांच हेलीकॉप्टरों का देखा रोमांचकारी करतब