Share This Article रायपुर / 2 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / दीपावली पर स्वदेशी और पर्यावरण अनुकूल दीयों से घर-आंगन रोशन करने के लिए रायपुर नगर निगम की पहल के तहत महिलाओं ने गोबर से आकर्षक दीये तैयार किए हैं। नगर निगम के जोन क्रमांक-5 स्थित सुंदर नगर डंगनिया गौठान में जय लक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए ये दीये नागरिकों के लिए मात्र 2 रुपये प्रति नग की दर से उपलब्ध हैं। महिलाओं की मेहनत से तैयार हुए दीये जय लक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने दीपावली को देखते हुए बड़ी संख्या में गोबर के दीये तैयार किए हैं। इस पहल से जहां पारंपरिक दीपावली को बढ़ावा मिलेगा, वहीं महिला समूह को स्वरोजगार के माध्यम से आय अर्जित करने का अवसर भी मिल रहा है। गौठान में मिलेंगे 2 रुपये में दीये इच्छुक नागरिक सुंदर नगर डंगनिया गौठान पहुंचकर 2 रुपये प्रति नग की निर्धारित कीमत पर दीये खरीद सकते हैं। इन नंबरों पर करें संपर्क दीये खरीदने और उपलब्धता की जानकारी के लिए महिला स्वसहायता समूह की पदाधिकारियों से मोबाइल नंबर 9165972138 और 9303747212 पर संपर्क किया जा सकता है। Share This Article Post navigation NIT रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह 3 नवंबर को…1,364 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां; सात उत्कृष्टता केंद्रों का भी होगा शुभारंभ