Share This Article रायपुर, 3 नवंबर 2026। Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में नवंबर महीने के दौरान सरकारी कर्मचारियों को दो स्थानीय अवकाश मिलेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2026 के लिए जारी छुट्टियों के कार्यक्रम में देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर, शुक्रवार को भी स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इससे पहले गोवर्धन पूजा के लिए 9 नवंबर, सोमवार की छुट्टी तय की जा चुकी है। 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी की छुट्टी राज्य सरकार के नए आदेश के मुताबिक देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को रायपुर शहर और नवा रायपुर अटल नगर के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में स्थानीय अवकाश रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर भी रहेगा अवकाश नवंबर महीने में इससे पहले 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर भी स्थानीय छुट्टी निर्धारित की गई है। यह अवकाश दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के लिए घोषित किया गया है। इस तरह रायपुर और नवा रायपुर के सरकारी कार्यालयों में नवंबर में दो स्थानीय छुट्टियां रहेंगी। दूसरे जिलों के कर्मचारियों के लिए नहीं है आदेश सरकार की ओर से घोषित दोनों स्थानीय अवकाश पूरे छत्तीसगढ़ के लिए नहीं हैं। इनका लाभ केवल नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं को मिलेगा। प्रदेश के अन्य जिलों में ये छुट्टियां स्वतः लागू नहीं होंगी। Share This Article Post navigation CG Transfer News : छत्तीसगढ़ के कृषि विभाग में बड़ा फेरबदल, 42 अधिकारियों के तबादले, जारी हुआ आदेश…देखे आदेश CG Rojyostav : अमित शाह रायपुर पहुंचे…! 5 घंटे का रहेगा दौरा…अभिजीत भट्टाचार्य देंगे प्रस्तुति