Share This Article

रायपुर, 3 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ में सड़क, पुल और भवन निर्माण की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रदेशभर के इंजीनियरों को विशेष तकनीकी प्रशिक्षण देगा।

इसके लिए 4 नवंबर को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय गुणवत्ता नियंत्रण कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव सुबह 10 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। कार्यशाला में एनआईटी रायपुर के विशेषज्ञ और विभाग के वरिष्ठ इंजीनियर प्रशिक्षण देंगे।

सड़क निर्माण की आधुनिक तकनीकों पर जोर

एक दिवसीय कार्यशाला में इंजीनियरों को रोलर कॉम्पैक्टेड कंक्रीट, व्हाइट टॉप कंक्रीट और फ्लेक्सिबल पेवमेंट जैसी आधुनिक सड़क निर्माण तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही पुलों की मजबूती, निर्माण गुणवत्ता और भवन निर्माण से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर भी प्रशिक्षण होगा।

सर्वेक्षण से निविदा प्रक्रिया तक की जानकारी

कार्यशाला में सर्वेक्षण, प्राक्कलन तैयार करने, निविदा दस्तावेजों, निर्माण कार्यों के रखरखाव और भवनों की देखरेख से संबंधित विषय शामिल किए गए हैं। इंजीनियरों को WAMIS, GePNIC और पंजीयन प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी।

एनआईटी के विशेषज्ञ भी साझा करेंगे अनुभव

प्रशिक्षण सत्रों में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी, वरिष्ठ इंजीनियरों और एनआईटी रायपुर के प्रोफेसर एवं विशेषज्ञों की भागीदारी रहेगी।

विभाग ने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं, कार्यपालन अभियंताओं, अनुविभागीय अधिकारियों और उप अभियंताओं की उपस्थिति अनिवार्य की है।


Share This Article
Advertisement Carousel