Eternal ShelterEternal Shelter
Share This Article

रायपुर, 04 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सुरक्षित घर, बेहतर इलाज और परिवार जैसा अपनापन देने के लिए रिलायंस फाउंडेशन महाराष्ट्र के कर्जत में 100 एकड़ में ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ विकसित करेगा।

यहां 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को जीवनभर रहने और देखभाल की सुविधा मिलेगी। फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अपने जन्मदिन पर इस परियोजना का भूमिपूजन किया।

5 हजार लोगों को मिलेगा स्थायी आशियाना

यह गैर-लाभकारी परियोजना चरणबद्ध तरीके से विकसित होगी। यहां बड़े संस्थान की बजाय छोटे-छोटे घर बनाए जाएंगे, जहां बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को प्रशिक्षित देखभालकर्ताओं का सहयोग मिलेगा। पूरे परिसर से लगभग 15 हजार लोगों का समुदाय विकसित होने की उम्मीद है।

अस्पताल से पुनर्वास तक की सुविधाएं

परिसर में विशेष अस्पताल, पुनर्वास केंद्र, फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी और अन्य चिकित्सा सुविधाएं होंगी। शिक्षा, खेल, संगीत और कला के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के अवसर भी मिलेंगे।

प्रशिक्षण और रोजगार के भी अवसर

बेकरी, कैफे और हस्तशिल्प केंद्रों के जरिए कौशल विकास और रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। मंदिर, बगीचे, खेल मैदान और वनतारा के सहयोग से पशुओं के साथ जुड़ाव के लिए विशेष फार्म भी बनाया जाएगा।

आसपास के गांवों के लोगों को भी चिकित्सा, शिक्षा और रोजगार संबंधी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों को केवल आश्रय नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जीने का अवसर देना है।


Share This Article
Advertisement Carousel