Share This Article कोलकाता, 7 नवंबर 2026। West Bengal Temple Development : पश्चिम बंगाल सरकार राज्य की प्राचीन धार्मिक विरासत को नया स्वरूप देने के लिए अगले दो वर्षों में 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ‘तीर्थक्षेत्र सर्किट’ परियोजना की घोषणा करते हुए बताया कि इसके तहत पुराने हिंदू मंदिरों और मठों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। साथ ही प्रमुख धार्मिक स्थलों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। दो साल में खर्च होंगे 1,000 करोड़ मुख्यमंत्री ने नदिया जिले के अरंगहाटा में शतदल क्लब की काली पूजा का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की। परियोजना में देवोत्तर संपत्तियों, ट्रस्टों और सार्वजनिक संस्थाओं द्वारा संचालित प्राचीन मंदिरों एवं मठों को शामिल किया जाएगा। निजी स्वामित्व वाले धार्मिक स्थलों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। प्रमुख तीर्थस्थलों को मिलेगा नया स्वरूप प्रस्तावित धार्मिक पर्यटन सर्किट में मायापुर, नवद्वीप, तारापीठ, तारकेश्वर, कालीघाट, दक्षिणेश्वर और कूचबिहार के मदन मोहन जी मंदिर जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं। इनके विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने और पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। धार्मिक उत्सवों की भी विशेष तैयारी सरकार जगद्धात्री पूजा के लिए चंदननगर और कृष्णानगर को विशेष रूप से सजाएगी। वहीं, रास पूर्णिमा पर नवद्वीप, शांतिपुर और कूचबिहार में भी विशेष सजावट की जाएगी। मुख्यमंत्री ने गंगासागर मेले की तैयारियां शुरू होने की जानकारी भी दी। Share This Article Post navigation Kadir Molla Arrest : संदेशखली में फिर भड़का आक्रोश! शाहजहां के करीबी कादिर मोल्ला की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर उतरीं महिलाएं, छेड़छाड़ का है आरोप Kolkata-Mumbai Air India Flight : विमान में मिला हाईजैक की धमकी वाला नोट, 93 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप