Share This Article रायपुर, 12 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / रक्षा मंत्रालय के अधीन भारत सरकार के उपक्रम गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) ने 40 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें 31 पद नियमित नियुक्ति और 9 पद निश्चित अवधि के रोजगार के लिए हैं। भर्ती में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों श्रेणियों के कार्यपालक पद शामिल हैं। आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2026 को रात 12 बजे से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। कहां करें आवेदन? उम्मीदवार गोवा शिपयार्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.goashipyard.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी वेबसाइट के ‘नोटिस बोर्ड-करियर्स-विज्ञापन’ सेक्शन में उपलब्ध है। यहां करें संपर्क आवेदन से संबंधित किसी समस्या या जानकारी के लिए [email protected] पर ई-मेल कर सकते हैं। Share This Article Post navigation PGIMER चंडीगढ़ में 162 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक आवेदन का मौका रेलवे एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) में 3548 पदों पर भर्ती