PGIMER ChandigarhPGIMER Chandigarh
Share This Article

रायपुर, 12 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER) ने विभिन्न चिकित्सा पदों पर कुल 162 रिक्तियों के लिए भर्ती निकाली है। इनमें सीनियर रेजिडेंट, जूनियर एवं सीनियर डेमोंस्ट्रेटर और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी आदि के पद शामिल हैं।

इच्छुक भारतीय नागरिक 13 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए 5 दिसंबर को कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती के तहत PGIMER चंडीगढ़ में पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • सीनियर रेजिडेंट – 122 पद
  • जूनियर/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर – 7 पद
  • सीनियर डेमोंस्ट्रेटर – 6 पद
  • जूनियर डेमोंस्ट्रेटर – 3 पद
  • वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी – 1 पद

इसके अलावा संगरूर (पंजाब) स्थित सैटेलाइट सेंटर में 21 सीनियर रेजिडेंट और 2 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद भरे जाएंगे।

परीक्षा चंडीगढ़-ट्राईसिटी, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद और कोलकाता में आयोजित की जाएगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

  • SC/ST वर्ग: 800 रुपये।
  • सामान्य, OBC और EWS सहित अन्य वर्ग: 1500 रुपये।
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट मिलेगी।

कहां करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार PGIMER की आधिकारिक वेबसाइट www.pgimer.edu.in पर जाकर भर्ती लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।


Share This Article
Advertisement Carousel