Share This Article रायपुर, 14 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। मस्तुंग जिले के कनक इलाके में आतंकियों ने सेना की कंदवाह सुरक्षा चौकी पर भीषण हमला कर दिया। हमलावर विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर पहुंचे और उसे चौकी की बाहरी दीवार से टकरा दिया। जोरदार धमाके के साथ दीवार ढह गई और इसके बाद आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में पांच सुरक्षाकर्मियों समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में हुए विस्फोट के बाद आतंकियों ने चौकी में घुसने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षाबलों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी हुई। इस दौरान पांच जवानों की जान चली गई। वहीं, तीन आम नागरिक भी हमले की चपेट में आकर मारे गए। इनमें दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। जवाबी कार्रवाई के बीच आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी चपेट में आसपास के मकान भी आ गए। कई घरों की दीवारें ढह गईं और मलबे में दबने से कुछ लोग घायल हो गए। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हमले की सूचना मिलते ही फ्रंटियर कॉर्प्स (स्नष्ट) के जवान और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गए। सुरक्षाबलों ने कनक सेक्टर की घेराबंदी कर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला। मस्तुंग और आसपास के जिलों में सुरक्षा बढ़ाने के साथ गश्त और वाहनों की जांच भी तेज कर दी गई है। पाकिस्तान में वर्ष 2026 के दौरान खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में सेना तथा पुलिस पर कई बड़े आतंकी हमले हो चुके हैं। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ढ्ढस्क्कक्र के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2026 तक देश में 3,145 आतंकी हमले हुए थे। इनमें 303 सैन्यकर्मियों और 194 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी। Share This Article Post navigation SpaceX Starship 15th Test : सुपर हेवी बूस्टर को पकड़ने की कोशिश नाकाम, अंतरिक्ष में 26 सैटेलाइट तैनात