Share This Article रायपुर, 17 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। असम राइफल्स ने टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026 के तहत 354 ग्रुप-C पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें वारंट ऑफिसर, हवलदार और राइफलमैन के विभिन्न तकनीकी एवं ट्रेड आधारित पद शामिल हैं। इच्छुक पुरुष अभ्यर्थी 14 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 17 ट्रेड में मिलेंगे रोजगार के अवसर भर्ती में साइफर, इलेक्ट्रिकल फिटर, लाइनमैन फील्ड,आर्मरर, इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक, वाहन मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट रिपेयर, मेटल स्मिथ,वेल्डर, स्टोर कीपर, ड्राफ्ट्समैन, फिजियोथेरेपिस्ट, ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट और मेसन सहित 17 ट्रेड शामिल हैं। शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेड के अनुसार 10वीं, 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा निर्धारित है। आवेदन शुल्क और आयु सीमा सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी, एसटी और पूर्व सैनिकों को शुल्क से छूट मिलेगी। आयु सीमा ट्रेड के अनुसार 18 से 23 या 25 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से होगी। ऐसे होगा चयन चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मापदंड जांच (PST), कंप्यूटर आधारित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल हैं। महत्वपूर्ण तारीखें ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 नवंबर 2026 अंतिम तिथि: 14 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे)आवेदन और विस्तृत जानकारी के लिए असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट देखें। Share This Article Post navigation ICAR-NBPGR में यंग प्रोफेशनल-II की भर्ती… 23 नवंबर तक करें आवेदन राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान प्रतिष्ठान में नौकरी का मौका, 10 तरह के पदों पर भर्ती