Share This Article रायपुर, 17 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (NHRDF) ने देशभर के अपने विभिन्न कार्यालयों में 10 श्रेणियों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य भारतीय नागरिक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। पद के अनुसार वेतनमान 19,900 से लेकर 209200 रुपये तक है। इन पदों पर होगी भर्ती भर्ती के तहत संयुक्त निदेशक (अनुसंधान), सहायक निदेशक (बागवानी), कार्बनिक रसायनज्ञ, खाद्य विश्लेषक, तकनीकी अधिकारी ( बीज प्रौद्योगिकी), तकनीकी सहायक, सहायक निदेशक (प्रशासन एवं सिविल), लेखापाल और लेखा लिपिक के पद शामिल हैं। कैसे करें आवेदन? शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और निर्धारित प्रारूप की जानकारी प्रतिष्ठान की वेबसाइट www.nhrdf.org और www.kvkdelhi.org पर उपलब्ध है। आवेदन की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठान के कार्यालय में भेजनी होगी। अंतिम तिथि विज्ञापन के एम्प्लॉयमेंट न्यूज अथवा दैनिक जागरण (दिल्ली-एनसीआर संस्करण) में प्रकाशन से 21 दिन है। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 14-20 नवम्बर 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है. नोट: 4 अक्टूबर 2025 के पुराने विज्ञापन के तहत आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। Share This Article Post navigation असम राइफल्स में 354 पदों पर भर्ती का मौका, 14 दिसंबर तक करें आवेदन दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 219 पदों पर भर्ती, 7 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन