Share This Article रायपुर, 17 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 219 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में बैकलॉग रिक्तियां भी शामिल हैं। साथ ही दिव्यांगजन (PwBD) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रबंधन, गणित और मानविकी सहित विभिन्न विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी। 23 अक्टूबर से आवेदन शुरू विश्वविद्यालय के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। किस विषय में कितने पद? कुल 219 पदों में प्रमुख रिक्तियां इस प्रकार हैं: कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी : 36 पद सिविल इंजीनियरिंग : 20 पद उत्पादन अभियांत्रिकी : 20 पद यांत्रिक अभियांत्रिकी : 18 पद अनुप्रयुक्त भौतिकी : 15 पद ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग : 12 पद अनुप्रयुक्त गणित : 11 पद इसी तरह अनुप्रयुक्त रसायन विज्ञान, रासायनिक अभियांत्रिकी,गणित एवं कंप्यूटिंग, प्रबंधन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियान्त्रिकी, विद्युत अभियांत्रिकी, पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, मानविकी (अर्थशास्त्र), मानविकी (अंग्रेजी), सूचना प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर अभियांत्रिकी ,अर्थशास्त्र (यूएसएमई), डिजाइनिंग, जैव प्रौद्योगिकी, भू स्थानिक विज्ञान भूस्थानिक प्रौद्योगिकी आदि में भी पद रिक्त है. श्रेणीवार रिक्तियां कुल पदों में अनारक्षित वर्ग के 62, एससी के 27, एसटी के 21, ओबीसी के 80 और ईडब्ल्यूएस के 29 पद शामिल हैं। इनमें दिव्यांगजन के लिए 17 पद चिह्नित हैं। कहां करें आवेदन? योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान और आरक्षण संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट [DTU की वेबसाइट www.dtu.ac.in पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन देखें। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। Share This Article Post navigation राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान प्रतिष्ठान में नौकरी का मौका, 10 तरह के पदों पर भर्ती