Kerala CM Viral VideoKerala CM Viral Video
Share This Article

कोच्चि, 17 नवंबर 2026। Kerala CM Viral Video : केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन और एक स्कूली छात्रा के बीच शिष्टाचार का छोटा-सा पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कार्यक्रम में छात्रा ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंट करने के बाद सलामी दी। मुख्यमंत्री पहले उसका जवाब देना भूल गए, लेकिन जैसे ही उन्हें अपनी चूक का एहसास हुआ, वे तुरंत खड़े हुए और मुस्कुराकर छात्रा की सलामी स्वीकार की। उनके इस व्यवहार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पौधा भेंट कर दी सलामी

यह घटना रविवार को कोच्चि में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम की है। चेरानल्लूर के एक उच्च विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) की वर्दी में मुख्यमंत्री के पास पहुंची और उन्हें पौधा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने खड़े होकर पौधा स्वीकार किया और उसे अपने पास रख लिया।

चूक का एहसास होते ही खड़े हुए मुख्यमंत्री

इसके बाद छात्रा ने उन्हें सलामी दी और जवाब मिलने तक उसी मुद्रा में खड़ी रही। मुख्यमंत्री पहले बैठने लगे, लेकिन तभी उनकी नजर छात्रा पर पड़ी। अपनी चूक समझते ही वे दोबारा खड़े हुए और मुस्कुराते हुए सलामी का जवाब दिया।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है। लोगों ने छात्रा के अनुशासन और मुख्यमंत्री के विनम्र व्यवहार की सराहना की है। यूजर्स ने इसे आपसी सम्मान और शिष्टाचार की खूबसूरत मिसाल बताया है।


Share This Article
Advertisement Carousel