Share This Article रायपुर, 18 नवंबर 2026/ ETrendingIndia / रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर रायपुर जोन क्रमांक 4 क्षेत्र के जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चन्द्रवंशी द्वारा कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार तांडी की उपस्थिति में सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक धरोहर के पास कचरा एवं गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर सख्त रवैया अपनाते हुए एलिमेंट्स 999 ( संचालक अनुराग गोलछा) पर 25,000 रूपये, सुपर स्वीट्स संचालक पर 5,000 रूपये, गुप्ता नाश्ता सेंटर पर 3,000 रूपये, जिम दुकान पर 500 रूपये, चौहान नाश्ता दुकान पर 1,500 रूपये कुल 35000 रूपये की ई चालान लगाया गया. इन दुकान संचालकों को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. Share This Article Post navigation CG Paddy Procurement 2026-27 : धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, सहकारिता विभाग के अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश भाठागांव मुख्य मार्ग हुआ कब्जामुक्त… नगर निगम ने दो दिन चलाया अभियान