Share This Article रायपुर, 19 नवंबर 2026/ ETrendingIndia / काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विज्ञापन संख्या 03/2026-2027 के तहत समूह ‘ए’ और समूह ‘सी’ के कंप्यूटर सेंटर से संबंधित पदों पर योग्य भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ उसकी हार्ड कॉपी भी निर्धारित समय सीमा में जमा करनी होगी। 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 30 नवंबर तक भेजनी होगी हार्ड कॉपी ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद उसका डाउनलोड किया हुआ प्रिंटआउट आवश्यक दस्तावेजों (अनुलग्नकों) के साथ कुलसचिव कार्यालय, चयन एवं आंकलन प्रकोष्ठ, होलकर भवन, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी-221005 के पते पर भेजना होगा। आवेदन की हार्ड कॉपी 30 नवंबर 2026 तक पहुंच जाना अनिवार्य है। कहां मिलेगी भर्ती की जानकारी? पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन संबंधी विस्तृत निर्देशों के लिए अभ्यर्थी बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट- https:// www.bhu.ac.in/rac Share This Article Post navigation HBTU कानपुर में प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती, 8 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन आईयूएसटी कश्मीर में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका…2 दिसंबर तक करें आवेदन