Share This Article रायपुर, 19 नवंबर 2026/ ETrendingIndia / मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (ABV-IIITM) ने गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विज्ञापन क्रमांक 09/2026 के तहत कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ तकनीशियन के कुल 13 पद भरे जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्ती कनिष्ठ सहायक: 6 पद कनिष्ठ तकनीशियन: 7 पद आयु सीमा और वेतनमान दोनों पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतनमान के अनुसार लेवल-3 का वेतन मिलेगा। कहां देखें योग्यता और अन्य जानकारी? शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आरक्षण संबंधी विवरण और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।http://www.iiitm.ac.in Share This Article Post navigation आईयूएसटी कश्मीर में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका…2 दिसंबर तक करें आवेदन दक्षिण पश्चिम रेलवे में स्काउट्स एवं गाइड्स कोटा से 11 पदों पर भर्ती…13 दिसंबर तक करें आवेदन