Share This Article रायपुर, 19 नवंबर 2026/ ETrendingIndia /भारत सरकार के डाक विभाग ने पश्चिम बंगाल सर्किल के अंतर्गत डाक मोटर सेवा, कोलकाता में कुशल कारीगर (स्किल्ड आर्टिसन/ट्रेड्समैन) के 19 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र भारतीय नागरिक 30 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। किन पदों पर कितनी रिक्तियां? कुल 19 पदों में एमवी मैकेनिक के 8, एमवी इलेक्ट्रिशियन के 4, टायरमैन के 2, ब्लैकस्मिथ के 2 तथा पेंटर, अपहोल्स्टरर और बढ़ई के एक-एक पद शामिल हैं। एमवी मैकेनिक के दो पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिह्नित हैं। वेतनमान और नौकरी का स्तर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के लेवल-2 के अनुसार वेतन और नियमानुसार अन्य भत्ते दिए जाएंगे। ये पद सामान्य केंद्रीय सेवा के ग्रुप-सी, अराजपत्रित एवं गैर-लिपिकीय श्रेणी के हैं। कहां और कैसे करें आवेदन? आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर डाक से इस पते पर भेजना होगा: वरिष्ठ प्रबंधक कार्यालय, डाक मोटर सेवा, 139, बेलेघटा रोड, कोलकाता-700015। योग्यता और आयु सीमा आयु सीमा, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता, अनुभव, आवेदन प्रारूप और चयन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर अधिसूचना देखें। आवेदन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026, शाम 5 बजे तक। Share This Article Post navigation दक्षिण पश्चिम रेलवे में स्काउट्स एवं गाइड्स कोटा से 11 पदों पर भर्ती…13 दिसंबर तक करें आवेदन RGCB में तकनीकी पदों पर भर्ती, 8 रिक्तियों के लिए 14 दिसंबर तक करें आवेदन